फैक्ट चेक: एक साथ चार लड़कियों से शादी करने वाला वीडियो है स्क्रिप्डेट, यहां जानिए इसकी पूरी सच्चाई

एक साथ चार लड़कियों से शादी करने वाला वीडियो है स्क्रिप्डेट, यहां जानिए इसकी पूरी सच्चाई
  • सोशल मीडिया पर वायरल चार लड़कियों से शादी करने का वीडियो
  • यह कोई असली घटना नहीं बल्कि यूट्यूब चैनल का स्क्रिप्टेड वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स चार महिलाओं के साथ फेरे लेते हुए नजर आ रहा है। शेरवानी में इकलौते युवक और शादी के जोड़े में चार लड़कियों को देखकर यूजर्स इस वीडियो को युवक की चारों लड़कियों से शादी का दावा करके शेयर कर रहे हैं। लेकिन हमारी जांच में पता चला कि यह असली शादी का नहीं बल्कि एक स्क्रिप्डेट वीडियो है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "शख्स ने चार लड़कियों के साथ लिए शादी के फेरे,लोगों ने कहा वाह क्या किस्मत है।" इसके बाद से ही यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है।

क्या है इसकी सच्चाई?

वीडियो के बारे में पता करने पर हमें यही वीडियो ‘एक्टर ब्रजेश’ नाम के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे पिछले महीने 28 नवंबर को अपलोड किया गया था। इसके कैप्शन में लिखा था, "एक विवाह ऐसा भी @actorbrajesh4247"। इस चैनल पर यही एक वीडियो नहीं बल्कि और भी कई स्क्रिप्टेड वीडियोज मिली। जिससे यह साफ हो गया कि यह कोई असली शादी नहीं बल्कि एक स्क्रिप्टेड वीडियो है और वीडियो में दिखाई दे रहे सभी लोग एक्टर्स हैं।

Created On :   8 Dec 2023 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story